सरगुजा

केआर टेक्निकल कॉलेज ने स्कूली छात्र-छात्राओं को बांटे गर्म कपड़े
07-Jan-2024 9:10 PM
केआर टेक्निकल कॉलेज ने स्कूली छात्र-छात्राओं को बांटे गर्म कपड़े

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

अंबिकापुर, 7 जनवरी। केआर टेक्निकल कॉलेज अंबिकापुर के द्वारा भारतीय खेल प्राधिकरण के सहयोग से  9 जनवरी 2024 तक फीट इंडिया वीक मनाया जा रहा है। महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं एवं सहायक प्राध्यापकों द्वारा एक विशेष प्रकार का खेल आधारित कार्यक्रम का आयोजन शासकीय मिडिल स्कूल मलगावांखुर्द सरगुजा के छात्र-छात्राओं के बीच किया गया।

इस कार्यक्रम में महाविद्यालय के शासी निकाय के उपाध्यक्ष राहुल जैन, महाविद्यालय की डायरेक्टर श्रीमती रीनू जैन, प्राचार्य डॉ. रितेश वर्मा, आइक्यूएसी समन्वयक सुश्री प्रज्ञा सिंह राजपूत,  राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम अधिकारी श्री विनितेश गुप्त, कंप्यूटर एप्लिकेशन विभाग के विभागप्रमुख श्री संदीप डे, सूचना प्रौद्योगिकी विभाग के विभाग प्रमुख श्री वेद प्रकाश पटेल, स्पोर्ट्स ऑफिसर श्री रजत सिंह और महाविद्यालय के छात्र-छात्राएं उपस्थित थे। इस दौरान स्कूल के कक्षा 6वी, 7वी और 8वी के सभी छात्रों को गर्म कपड़े का वितरण भी किया गया ।

इस दौरान छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए महाविद्यालय के डायरेक्टर श्रीमती रीनू जैन ने कहा कि वर्तमान समय में पढ़ाई के साथ-साथ खेल भी उतना ही आवश्यक है। अत: हमें अपने शरीर को तंदुरुस्त रखने के लिए ध्यान देना चाहिए। वहीं महाविद्यालय प्रबंधन समिति के उपाध्यक्ष श्री राहुल जैन ने कहा कि मन से पढ़ाई करने के लिए मन को स्वस्थ रखने की भी आवश्यकता होती है और मन को स्वस्थ रखने के लिए तन को स्वस्थ रखने की भी आवश्यकता होती है, अत: हमारे जीवन में पढ़ाई का जितना महत्व है उतना ही महत्व खेलों का भी है। जबकि प्राचार्य डॉ. रितेश वर्मा ने कहा कि हमें एक निश्चित दिनचर्या बनाकर पढ़ाई और खेलों को समान रूप से समय देना चाहिए और अपने शरीर को बीमारी मुक्त रखने का प्रयास  करना चाहिए। इस अवसर पर महाविद्यालय के राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम अधिकारी श्री विनितेश गुप्त के द्वारा स्कूल और कॉलेज के बच्चों को कई अनूठे खेल खिलाया गया जिसमे बच्चों ने भाग लेकर इनाम भी जीता और जाना की खेलो से मानसिक और शारीरिक विकास होता है।

खेलों से आपको सफलता के साथ प्रतिदिन कुछ ना कुछ नया सीखने को मिलता है और आपके जीवन में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।  स्कूल के छात्र-छात्राओं ने फिट इंडिया के द्वारा चलाये जा रहे कार्यक्रम को समझा और स्वस्थ रहने के लिए हमेशा जागरूक रहने की बात कहीं। फिट इंडिया के सेल्फी स्टैंड को देखकर स्कूल के छात्र-छात्राएं खुश थे और उन्होने अपना फोटो भी फिट इंडिया वीक में साझा किया। 


अन्य पोस्ट