सरगुजा

गांधी स्टेडियम में एक लाख दीप प्रज्वलन की तैयारियां जोरों पर, बैठक आज
06-Jan-2024 9:12 PM
गांधी स्टेडियम में एक लाख दीप प्रज्वलन की तैयारियां जोरों पर, बैठक आज

अंबिकापुर, 6 जनवरी। अयोध्या में रामलला प्राण प्रतिष्ठा के शुभ दिवस 22 जनवरी को अंबिकापुर के गांधी स्टेडियम में होने वाले एक लाख दीप प्रज्वलन भजन संध्या महा आरती आतिशबाजी अखंड रामायण व हवन को लेकर तैयारी जोरों पर है। रविवार को दोपहर 1.30 बजे गांधी स्टेडियम में तैयारी के लिए बड़ी बैठक आहुत की गई है।

श्री राम जन्मभूमि महोत्सव समिति के संयोजक निलेश सिंह ने बताया कि आयोजित होने वाले इस महोत्सव के लिए नगर भर को 14 जून में बांटकर गठित समूहों को प्रत्येक कार्यों की पृथक पृथक जिम्मेदारी दी गई है।

उत्सव के सफल आयोजन के लिए विभिन्न महिला संगठन सामाजिक संगठन व अन्य संस्थाओं ने विभिन्न कार्यों की स्वेच्छा से जिम्मेदारी निर्वहन करने का आग्रह किया है।

कार्यक्रम के निमित्त धन संग्रह के लिए कूपन व आमंत्रण के लिए पत्रों के वितरण का काम लगभग पूर्ण हो चुका है।

इसी परिप्रेक्ष्य में विगत 5 जनवरी को गांधी स्टेडियम में आयोजित बैठक में एक लाख दीप प्रज्वलन में आम नागरिकों की सहभागिता सुनिश्चित करने की दृष्टि से पूरे नगर से क्षमतानुसार तेल व बत्ती संग्रहित करने का निर्णय लिया गया है।

इसके लिए नगर भर में 10 केंद्र क्रमश: शिवाजी चौक महाराणा प्रताप चौक घड़ी चौक गांधी चौक गांधीनगर नमना पावर हाउस झमायापुर चांदनी चौक हनुमान झमंदिर भातूपारा सहित अन्य उचित स्थानो पर सूचना की दृष्टि से एक पोस्टर लांच किया,इन सभी फ्लेक्सी पोस्टरो को नागरिकों से निवेदनार्थ निर्धारित स्थल पर चश्पा किया जाएगा।

महाउत्सव की तैयारी की दृष्टि से 7 जनवरी दिन रविवार को दोपहर 1:30 बजे गांधी स्टेडियम में बड़ी बैठक आहुत की गई है समिति संयोजक निलेश सिंह ने महा उत्सव में रुचि लेने वाले सभी गणमान्य नागरिकों को बैठक में उपस्थित होने का आग्रह किया है ।


अन्य पोस्ट