सरगुजा
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
अंबिकापुर, 6 दिसंबर। 28 सीजी बटालियन एनसीसी रायगढ़ और राजीव गांधी शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय अंबिकापुर की एनसीसी कैडेट अन्नपूर्णा गुर्जर का चयन गणतंत्र दिवस परेड दिल्ली हेतु हुआ है।
प्राचार्य डॉ. रिज़वान उल्ला ने कहा कि कि बहुत ही कठिन परिश्रम और विभिन्न कैंप में चयन के पश्चात ही कोई आरडीसी परेड दिल्ली हेतु चयनित हो पाता है। इससे पहले भी गल्र्स विंग की कैडेट का चयन गणतंत्र दिवस परेड हेतु हुआ है, परंतु ऐसा पहली बार हुआ है कि किसी गल्र्स कैडेट का चयन कर्तव्य पथ दिल्ली में परेड करने हेतु हुआ है। यह महाविद्यालय ही नहीं बल्कि प्रदेश के लिए भी गर्व का विषय है कि हमारे यहां से किसी गल्र्स कैडेट ने इस उपलब्धि को हासिल किया है।
अन्नपूर्णा गुर्जर की इस उपलब्धि पर महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. रिज़वान उल्ला ने और महाविद्यालय के एनसीसी अधिकारी लेफ्टिनेंट पंकज कुमार अहिरवार ने अन्नपूर्णा गुर्जर को बहुत-बहुत बधाई दी और उनके उज्जवल भविष्य के लिए शुभकामनाएं प्रेषित की हैं।