सरगुजा
अक्षत कलश शोभायात्रा निकाली
04-Jan-2024 8:52 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
अंबिकापुर, 4 जनवरी। अयोध्या में भगवान श्रीराम के भव्य मंदिर का निर्माण कार्य अपने अंतिम चरण में है, रामानुजगंज में भव्य शोभायात्रा के साथ भजन-कीर्तन करते हुए शहर के पांच मंदिरों में अक्षत कलश स्थापित किया गया। बजरंग दल विश्व हिन्दू परिषद सहित अन्य हिन्दू संगठनों के कार्यकर्ताओं ने बढ़-चढक़र धार्मिक कार्य में हिस्सा लिया।
शहरवासियों में काफी उत्साह
उत्तरप्रदेश के अयोध्या से आए हुए अक्षत कलश को रामानुजगंज के पांच प्रमुख मंदिरों में स्थापित किया गया। शहर मुख्य मार्गों चौक-चौराहों में ढोल-नगाड़े के साथ भजन-कीर्तन करते हुए कलश शोभायात्रा निकाली गई। शहरवासियों में काफी उत्साह देखने को मिला।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे