सरगुजा

सीनियर सिटीजन ने बांटे गरम कपड़े
04-Jan-2024 3:32 PM
सीनियर सिटीजन ने बांटे गरम कपड़े

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
अंबिकापुर, 4 जनवरी।
प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी सीनियर सिटीजन फोरम फॉर सिविल राइट्स अंबिकापुर के द्वारा पारिवारिक पिकनिक एवं बच्चों एवं ग्रामीणों को गर्म कपड़े वितरण करने हेतु केंदई फाल (केंदई आश्रम) में कार्यक्रम संपन्न किया गया।

श्री सदगुरू देव जी की प्रेरणा एवं सदगुरुदेव के आशीर्वाद से आश्रम में श्री गुरुदेव जी के चरणानुरागी गिरिजा माता एवं रमेश अग्रवाल जी कटघोरा के द्वारा देख रेख व अध्यनरत सभी बच्चों की समुचित व्यवस्था नि:शुल्क किया जा रहा है , इस नेक कार्य के लिए सभी ने सराहना की।

सभी बच्चों को कंबल टोपी, शाल वितरित किया गया। ग्रामीण महिलाओं के द्वारा श्री गुरुदेव जी के भजनों को सुन कर सबका मन मोह लिया। संस्था के द्वारा उन्हें भी कंबल-शाल दिया गया।

अध्यक्ष विष्णु प्रताप अग्रवाल ने अपने उद्बोधन में सभी को बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा कि कार्यक्रम में: सभी ने अपना सहयोग दिया , बढ़-चढक़र भाग लिया फोरम सभी को धन्यवाद देती है शुभकामनाएं देती है।

आश्रम में अध्यनरत 250 बच्चों में से कुछ बच्चों का 1 वर्ष हेतु समूचे खर्च की जिम्मेदारी विष्णु प्रताप अग्रवाल, नरसिंह दास अग्रवाल,गरीब राम अग्रवाल,मोहनलाल अग्रवाल,रविंद्र सिंह टुटेजा,जगदीश राय केडिया, लक्ष्मण प्रसाद अग्रवाल,रामकुमार अग्रवाल,कृष्ण कुमार अग्रवाल, सुरेंद्र कुमार अग्रवाल ने 5100 रुपया देकर बच्चों को गोद लिया गया।

इसी कड़ी में मार्च में होने वाले सामूहिक विवाह में कन्यादान के लिए एक जोड़े का कन्या दान देने हेतु लक्ष्मण प्रसाद अग्रवाल ने अपनी सहमति दी है। आश्रम के माता गिरिजा दीदी ,रमेश भाई कटघोरा, दीदी जी,अध्यापक जी एवं सभी बच्चों को मीडिया प्रभारी कृष्ण कुमार अग्रवाल द्वारा अच्छी व्यवस्था हेतु बहुत-बहुत  बधाई दी गई।
 


अन्य पोस्ट