सरगुजा

विकसित भारत संकल्प यात्रा आज से
15-Dec-2023 7:34 PM
विकसित भारत संकल्प यात्रा आज से

अंबिकापुर,15 दिसंबर। सरगुजा जिले में 16 दिसंबरको विकसित भारत संकल्प यात्रा का शुभारंभ होगा। शुभारंभ अवसर पर जिला स्तरीय कार्यक्रम अम्बिकापुर विकासखंड के मेंड्राकला में आयोजित किया गया है। इस यात्रा के अंतर्गत पांच वैन जिले के समस्त ग्राम पंचायतों में पहुंचेगी। इस यात्रा का संचालन 26 जनवरी 2024 तक किया जाएगा।
 
विकसित भारत संकल्प यात्रा का उद्देश्य शासन की योजनाओं का लाभ लक्षित लाभार्थियों, खास तौर से वंचित व असंतृप्त लोगों तक समयबद्ध तरीके से पहुंचाना है। इसके साथ ही योजनाओं का व्यापक प्रचार-प्रसार कर लोगों में योजनाओं का लाभ लेने हेतु जागरूकता लाना है।

कलेक्टर कुन्दन कुमार ने शुक्रवार को विकसित भारत संकल्प यात्रा के संबंध में सभी विभागों की बैठक ली। कार्यक्रम से जुड़ी गतिविधियों की विस्तृत जानकारी देते हुए कार्यक्रम के सफल आयोजन हेतु आवश्यक सभी तैयारियां सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। 

कार्यक्रम में जिला स्तरीय समिति के अध्यक्ष कलेक्टर होंगे। सीईओ जिला पंचायत नूतन कंवर सदस्य सचिव तथा नगर निगम आयुक्त अभिषेक कुमार सदस्य सह सचिव होंगे। इस कार्यक्रम के माध्यम से जमीनी स्तर पर लोगों को योजनाओं की जानकारी दी जाएगी और पंजीयन कर योजनाओं से जोड़ा जाएगा।


अन्य पोस्ट