सरगुजा

मंजूषा एकेडमी में निशुल्क कंप्यूटर प्रशिक्षण शुरू
09-Dec-2023 9:53 PM
मंजूषा एकेडमी में निशुल्क कंप्यूटर प्रशिक्षण शुरू

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

अंबिकापुर, 9 दिसंबर। मंजूषा एकेडमी में अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति के पूरुष और महिला उम्मीदवार व आर्थिक रूप से कमजोर महिलाओं को नि:शुल्क कम्प्यूटर कोर्स की व्यवस्था भारत सरकार के उपक्रम (आईईसीटी) के क्षेत में आकांक्षी जिलों में युवाओं के कौशल विकास के तहत् रोजगार योग्यता परियोजना के अन्तर्गत किया जायेगा।

इसके लिये सर्टिफिकेट कोर्स इन आईटी-आईटीईएस बीपीओ, सोफ्ट स्कील एण्ड कोम्यूनिकेटीव इंगलिश, एडवांस डिप्लोमा इन कम्प्यूटर एप्लीकेशन एकाउन्टींग एण्ड पब्लीशिंग, सर्टिफिकेशन कोर्स इन डाटा एंट्री एण्ड ऑफिस आटोमेशन, ओ लेवल (आईटी), नाइलेट सर्टिफाइड वेब डेवलोपर, नाइलेट सर्टिफाइड मल्टीमेडिया डेवलोपर, नाइलेट सर्टिफाइड आईओटी इंजीनियर, नाइलेट सर्टिफाइड आईओटी टेक्निकल एसोसिऐट, नाइलेट सर्टिफाइड आर्टिफीसीयल इंटेलिजेंस एसोसिएट, एसेम्बली एण्ड मैन्टेनेंस ऑफ पर्सनल कम्प्यूटर, नाइलेट सर्टिफाइड क्लाउड कम्प्यूटिंग एण्ड वर्चुलाइजेशन एक्सपर्ट, पाठयक्रमों का चयन विद्यार्थी अपनी शैक्षणिक योग्यता की अर्हता हो ध्यान में रखते हुए चयनित करेंगे। जिसको मजूषा एकेडमी में छात्र-छात्राओं को योग्य व अनुभवी शिक्षकों के माध्यम से पढ़ाया जाएगा।

 प्रत्येक कोर्स में सीट अलग-अलग है जिसके अन्तर्गत विद्यार्थियों के व्यक्तिगत रूचि को ध्यान में रखते हुए कोर्स कराया जायेगा। इसके लिये आवश्यक दस्तावेज- दसवीं, बारहवीं अनिवार्य योग्यता की अंकसूची फोटो. आधार, निवास प्रमाण पत्र, जाति प्रमाण पत्र, व आय प्रमाण पत्र लगेगा।

यह योजना छतीसगढ़ राज्य के सभी संभाग मुख्यालय जैसे अम्बिकापुर, रायपुर, जशपुर, दूर्ग में संचालित है। अम्बिकापुर में सरगुजा संभाग की सबसे पुरानी संस्थान मंजूषा एकेडमी में कोर्स संचालित है। इच्छुक उम्मीदवार अतिशीघ्र मंजूषा एकेडमी में सम्पर्क करें।

मंजूषा एकेडमी विगत छब्बीस वर्षों से सरगुजा संभाग के मुख्यालय अम्बिकापुर में उच्च शिक्षा के क्षेत्र में कार्य कर रही है। अभी तक लगभग दस हजार विद्यार्थी मंजूषा एकेडमी में पंजीयन कराकर उच्च शिक्षा प्राप्त कर चुके हैं। वर्तमान में मंजूषा एकेडमी नाइलेट, आइसेक्ट, टैली इंडिया प्राइवेट लिमिटेड, सीएससी एकेडमी का अधिकृत सेंटर है।

अन्य पिछड़ा वर्ग व सामान्य वर्ग के विद्यार्थी को भी सभी कोर्स के फीस में 50 प्रतिशत छूट सीमित सीट के लिये 31 दिसम्बर 2023 तक के लिये दी गई है। कोर्स को प्रवेश के लिये नाइलेट के वेबसाईट के माध्यम से भी ऑनलाइन फार्म भर सकते है व पूरी प्रक्रिया होने के उपरांत नाइलेट के अधिकृत सेंटर मंजूषा एकेडमी में फार्म के साथ शैक्षणिक दस्तावेज जमा कर सकते है। कोई भी नियमित कोर्स के साथ-साथ नाइलेट के सभी कोर्स कर सकते हैं।


अन्य पोस्ट