सरगुजा

चौक-चौराहों, सडक़ किनारे से अवैध ठेले-गुमटियां हटाए
08-Dec-2023 8:48 PM
चौक-चौराहों, सडक़ किनारे से  अवैध ठेले-गुमटियां हटाए

 निगम, राजस्व व पुलिस अमला का अतिक्रमण हटाने अभियान

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

अम्बिकापुर, 8 दिसंबर। कलेक्टर कुंदन कुमार के निर्देश पर नगर निगम, राजस्व एवं पुलिस अमला द्वारा शहर के सडक़ों पर अतिक्रमण हटाने अभियान चलाया जा रहा है। नगर निगम आयुक्त अभिषेक कुमार के मार्गदर्शन में शहरी व्यवस्था को सुधारने प्रशासन का अभियान लगातार जारी है। शुक्रवार को भी नगर निगम की उडऩदस्ता टीम ने अतिक्रमण को लेकर सख्त कार्रवाई की। अम्बिकापुर जिला चिकित्सालय के सामने अतिक्रमण कर अवैध संचालित ठेले को हटाने की प्रभावी कार्रवाई की गई है। इसी कड़ी में आकाशवाणी चौक, रिंग रोड आदि में भी कार्रवाई की गई।

नगर निगम की टीम द्वारा दुकानदारों को बार बार समझाइश दी जा रही है कि सडक़ों पर अतिक्रमण न करें। अतिक्रमण करने पर कार्रवाई होगी।  गौरतलब है कि बीते दिनों कलेक्टर कुंदन कुमार ने सुबह शहरी व्यवस्था दुरुस्त करने के लिए पैदल दौरा कर शहरी व्यवस्था का जायज़ा लिया, वहीं कलेक्टर ने नगर निगम आयुक्त को अतिक्रमण पर कार्रवाई करने के निर्देश दिए। इसके बाद नगर निगम अमला एक्शन मोड में आ गया। 

बाजार की सडक़ों पर अतिक्रमण के कारण जाम की समस्या बनती है, जिसकी वजह से आमजन को परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। इस तरह की समस्याओं को देखते हुए कलेक्टर के निर्देश पर नगर निगम ने अतिक्रमण के खिलाफ अभियान शुरू कर दिया है। 

शहर के अम्बिकावाणी चौक और मेडिकल कॉलेज अस्पताल और दुकानों के आगे अतिक्रमण किया गया था। जिस पर नगर निगम की उडऩ दस्ता टीम ने कार्रवाई करते हुए कई अवैध ठेले और गुमटियां को हटाया, वहीं नगर निगम की उडऩदस्ता टीम लगातार शहर का भ्रमण कर अवैध ठेले गुमटियों का संचालन कर रहे लोगों को समझाइश भी दे रही है।


अन्य पोस्ट