सरगुजा

फरार आरोपी की गिरफ्तारी पर एसपी ने की ईनाम की घोषणा
08-Dec-2023 8:46 PM
फरार आरोपी की गिरफ्तारी पर एसपी ने की ईनाम की घोषणा

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
अंबिकापुर ,8 दिसंबर।
फरार आरोपी की गिरफ़्तारी पर पुलिस अधीक्षक सरगुजा ने पाँच हजार रुपए ईनाम की उद्घोषणा की है।

जिला सरगुजा अंतर्गत थाना कोतवाली अम्बिकापुर मे दर्ज प्रकरण क्रमांक 323/02 धारा 20(बी) एन.डी.पी.एस. एक्ट सत्र प्रकरण क्रमांक 22/03 के तहत  उच्च न्यायालय छत्तीसगढ़ बिलासपुर मे विचाराधीन क्रिमिनल अपील क्रमांक 562/03 शासन विरुद्ध नागेंद्र सिंह उम्र 35 वर्ष साकिन बराहमपुर थाना नोरवा जिला रोहतास बिहार जो कि न्यायालय से ज़मानत मिलने के पश्चात से फरार है। उक्त फरार आरोपी का न्यायालय द्वारा कई बार गिरफ़्तारी वारंट जारी किया जा चुका है, किन्तु हरसंभव पतासाजी करने के पश्चात भी प्रकरण के आरोपी नागेंद्र सिंह का कोई पता नहीं चला है।

शुक्रवार को पुलिस अधीक्षक सरगुजा सुनील शर्मा द्वारा उक्त प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए एवं पुलिस रेगुलेशन के पैरा क्रमांक 80-ए मे निहित दी गई शक्तियों का प्रयोग करते हुए घोषणा किया गया कि जो कोई व्यक्ति प्रकरण के आरोपी नागेंद्र सिंह बराहमपुर थाना नोरवा जिला रोहतास (बिहार) के सम्बन्ध में ऐसी सार्थक सूचना प्रदान करें जिससे आरोपी की गिरफ़्तारी की जा सके उस व्यक्ति को नगद 5000/- (पाँच हजार रुपए) के ईनाम से पुरस्कृत किया जाएगाष सूचना देने वाले का नाम गोपनीय रखा जाएगा। पुरस्कार वितरण के संबंध में अंतिम निर्णय पुलिस अधीक्षक जिला-सरगुजा छत्तीसगढ़ का होगा।


अन्य पोस्ट