सरगुजा

जुआ खेल रहे मुख्य आरोपी समेत 14 पकड़ाए, नगदी जब्त
07-Dec-2023 8:12 PM
जुआ खेल रहे मुख्य आरोपी समेत 14 पकड़ाए, नगदी जब्त

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
अंबिकापुर, 7 दिसंबर।
हार-जीत का दांव लगाकर जुआ खेल रहे मुख्य आरोपी समेत 14 आरोपियों पर  मणीपुर पुलिस ने सख्त कार्रवाई की है। आरोपियों के कब्जे से 42700 रूपये नगद जब्त किया गया है।

पुलिस के मुताबिक़ 7 दिसंबर को थाना मणीपुर पुलिस पेट्रोलिंग टीम को क्षेत्र भ्रमण के दौरान मुखबिर सूचना मिली कि भाथूपारा निवासी अनिल दास जुआरियों को जुआ खेलने हेतु अपना मकान की सुविधा उपलब्ध कराते हुए स्वयं एवं अन्य जुआरियों के साथ मिलकर घर में जुआ खेल रहा है।

 अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पुपलेश कुमार, नगर पुलिस अधीक्षक स्मृतिक राजनाला  के नेतृत्व में तत्काल संयुक्त पुलिस टीम द्वारा भाथूपारा निवासी अनिल दास के मकान की घेराबंदी कर जुआ खेल रहे 14 आरोपियों को पकड़ा गया।

आरोपियों से पूछताछ करने पर अपना नाम अनिल दास उम्र 55 वर्ष भाथूपारा, सत्येंद्र लकड़ा उम्र 34 वर्ष  बिलासपुर चौक, बृजेश साहू उम्र 44 वर्ष मणीपुर, सुनील शिवहरे उम्र 37 वर्ष  लक्ष्मीपुर, भोला उम्र 25 वर्ष मठपारा, सुनील साहू उम्र 44 वर्ष  दर्रीपारा,रामप्रकाश उम्र 40 वर्ष भाथूपारा, संतोष गुप्ता उम्र 40 वर्ष  लक्ष्मीपुर, रवि मिंज उम्र 28 वर्ष भाथूपारा, शिवम् साहू उम्र 21 वर्ष  दर्रीपारा, रुपेश साहू उम्र 33 वर्ष  मणीपुर, विनय कुमार साहू उम्र 34 वर्ष मणीपुर, सुधीर कुमार उम्र 55 वर्ष  मणीपुर, विजय तिर्की 32 वर्ष साकिन लक्ष्मीपुर अम्बिकापुर का होना बताए। 

मौक़े से पुलिस टीम द्वारा आरोपियों के कब्जे से 42700/- रुपये नगद बरामद किया गया है। आरोपियों से घटना के सम्बन्ध में पूछताछ करने पर जुआ खेलना स्वीकार किया। आरोपियों के विरुद्ध अपराध सबूत पाये जाने से थाना मणीपुर मे अपराध  छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 की धारा 4, 5 के तहत अपराध पंजीबद्ध कर मुख्य आरोपी सुनील दास को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है, शेष आरोपियों के विरुद्ध अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की जा रही हैं।


अन्य पोस्ट