सरगुजा
कई निरीक्षक व उप निरीक्षक हुए इधर से उधर
06-Dec-2023 7:34 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
अंबिकापुर,6 दिसंबर। पुलिस अधीक्षक सरगुजा ने सरगुजा जिले के कई थानों में पदस्थ निरीक्षक व उप निरीक्षक का तबादला किया है। निरीक्षक कैलाश कैलाश मिर्रे को रक्षित केंद्र अंबिकापुर से धौरपुर थाना प्रभारी बनाया गया है। निरीक्षक आशीष कुमार सिंह को थाना उदयपुर से दरिमा थाना प्रभारी पदस्थ किया गया है। उप निरीक्षक रूपेश नारंग को दरिमा थाना से रक्षित केंद्र, अश्वनी दीवान को धौरपुर थाने से गांधीनगर थाना, उप निरीक्षक अशोक मिश्रा को कोतवाली थाने से रक्षित केंद्र व उपनिरीक्षक ओम प्रकाश यादव को रक्षित केंद्र से कोतवाली में भेजा गया है।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे