सरगुजा

सब्जी लोड पिकअप पलटी, एक घायल
05-Dec-2023 8:24 PM
सब्जी लोड पिकअप पलटी, एक घायल

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
अंबिकापुर, 5 दिसंबर।
अम्बिकापुर से कांसाबेल सब्जी लेकर जा रही पिकअप अनियंत्रित होकर पलट गई, इससे एक व्यक्ति का हाथ टूट गया है।

अम्बिकापुर से कांसाबेल सब्जी लेकर जा रही पिकअप क्रमांक सीजी 29 एएफ 2130 जरहाडीह नदी के पास अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में एक व्यक्ति का हाथ टूट गया है। दुर्घटना के बाद 108 की सहायता से घायल को  सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां से अम्बिकापुर मेडिकल कॉलेज भेज दिया गया।

बताया जाता है कि अम्बिकापुर से सब्जी ले जाने वाली सभी पिकअप वाहन तीव्र गति से चलती है।  इनका तेज चलाने का कारण साप्ताहिक बाजारों में जल्दी पंहुच कर सब्जी बेचना होता था। समय को पकडऩे के कारण चालक तेज गति से वाहन चलाते हैं।


अन्य पोस्ट