सरगुजा
अंबिकापुर, 5 दिसंबर। विशेष संरक्षित जनजाति पहाड़ी कोरवा की एक महिला ने अज्ञात कारणों से फांसी लगाकर जान दे दी। मामला थाना क्षेत्र के वनांचल ग्राम बेन्दोपानी का है।
पुलिस सूत्रों की मानें तो बुधवारी बाई पति दीना राम कोरवा (35 वर्ष) एक दिसम्बर को अपनी मासूम बच्चियों के साथ अपने मायके ग्राम रैम्हला गई थी। मायके से ससुराल वापस लौट रही थी, रास्ते में आमाडांड बेन्दोपानी के पास पहुंची तो अपनी बच्चियों को घर भेज दी और उसने अपनी साड़ी का फंदा बनाकर पेड़ में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।
मृतिका के देवर लहंगा राम ग्राम बेन्दोपानी ने घटना की सूचना थाना लखनपुर को दी। सूचना पर पुलिस घटनास्थल पहुंच कर शव को अपने कब्जे लेकर कर पंचनामा कार्यवाही में लिया है। महिला की खुदकुशी के कारण का खुलासा नहीं हो सका है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा।