सरगुजा

जंगल में युवती की अधजली लाश मिली, जांच शुरू
02-Dec-2023 8:26 PM
जंगल में युवती की अधजली लाश मिली, जांच शुरू

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
उदयपुर,2 दिसंबर।
सूरजपुर जिले के चौकी तारा अंतर्गत अदानी के ग्राम सालही रेलवे पटरी से कुछ दूरी पर स्थित जनार्दनपुर जंगल में एक अज्ञात युवती का अधजला शव मिलने से सनसनी फैल गई। अज्ञात लोगों द्वारा मिट्टी तेल डालकर शव को जलाये जाने की आशंका जताई गई है।

सूचना पर चौकी तारा पुलिस उदयपुर पुलिस और डॉग स्क्वॉयड मौके पर पहुंच जांच पड़ताल में जुट गई है। घटना स्थल पर ही शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। आसपास के चौकी और थाना क्षेत्र के पुलिस व आमजन मौके पर  उपस्थित थे।


अन्य पोस्ट