सरगुजा

तलवार लहराते युवक गिरफ्तार
27-Nov-2023 9:58 PM
तलवार लहराते युवक गिरफ्तार

अंबिकापुर, 27 नवंबर। तलवार लहरा कर लोगों को आतंकित करने वाले एक युवक को कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

बताया जा रहा है कि प्रार्थी सुनील विश्वकर्मा का खरसिया रोड स्थित राजधानी पेट्रोल पंप के पास गाड़ी गैरेज है। बीती दोपहर प्रार्थी खाना खा कर अपने गैरेज जा रहा था, तभी आरोपी नवागढ़ निवासी राजा उर्फ विक्की 32 वर्ष शराब के नशे में तलवार लहराकर आतंकित करने लगा। इसकी शिकायत प्रार्थी ने कोतवाली थाने में दर्ज कराई है। कोतवाली पुलिस ने शिकायत पर तत्काल आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से तलवार बरामद कर आगे की कार्रवाई में जुट गई है।


अन्य पोस्ट