सरगुजा
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
अंबिकापुर, 27 नवंबर। राजीव गांधी शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में शनिवार को एनसीसी दिवस समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में कर्नल बी.के पांडे अध्यक्ष जिला सैनिक कल्याण बोर्ड मुख्य अतिथि के रूप में आमंत्रित थे। एनसीसी दिवस कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. रिजवान उल्ला ने की।
कार्यक्रम का नेतृत्व एवं मार्गदर्शन महाविद्यालय के एन.सी.सी. अधिकारी लेफ्टिनेंट पंकज कुमार अहिरवार ने किया।
कार्यक्रम के प्रारंभ में एनसीसी ध्वज का आरोहण करने के पश्चात सभी के द्वारा एन.सी.सी. गीत गाया गया। तत्पश्चात परेड निरीक्षण किया गया। इसके पश्चात एन.सी.सी. कैडेट्स के द्वारा मार्च पास्ट किया गया, जिसमें जेयूओ राहुल चौहान के द्वारा परेड को कमांड किया गया।
राजीव गांधी पी.जी. कॉलेज के एसडी कैडेट्स प्लाटून का नेतृत्व सीपीएल बाल कृष्णा राजवाड़े द्वारा किया गया। पीजी कॉलेज के महिला विंग (एसडब्ल्यू) प्लाटून का नेतृत्व जेयूओअंजनी सिंह के द्वारा किया गया एवं होली क्रॉस महिला महाविद्यालय की महिला विंग (एसडब्ल्यू) का नेतृत्व एसयूओ शैली लकड़ा के द्वारा किया गया।
अतिथियों के लिए हॉली क्रॉस महाविद्यालय की छात्राओं ने स्वागत गीत प्रस्तुत किया। इसके पश्चात महाविद्यालय के एन.सी.सी. अधिकारी लेफ्टिनेंट पंकज कुमार अहिरवार के द्वारा वार्षिक प्रतिवेदन का वाचन किया गया।
महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. रिजवान उल्ला के द्वारा एन.सी.सी. कैडेट्स को संबोधित किया गया और इसके पश्चात एन.सी.सी. दिवस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कर्नल बी.के. पांडेय के द्वारा एन.सी.सी. कैडेट्स को जीवन में एन.सी.सी. के माध्यम से किस प्रकार अनुशासन लाया जा सकता है इस विषय पर महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान की गई और मुख्य अतिथि ने एन.सी.सी. कैडेट्स को सकारात्मक विचार और उस पर अमल करने के लिए महत्वपूर्ण मार्गदर्शन प्रदान किया इसके पश्चात एनसीसी कैडेट्स द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति की गई।
कैडेट्स के द्वारा छत्तीसगढ़ी लोक नृत्य, कथक नृत्य , छोटा नागपुरी लोक नृत्य, बंगाली लोक नृत्य की प्रस्तुति की गई। इसके पश्चात एनसीसी कैडेट को पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया गया।
पुरस्कार प्राप्त करने वाले कैडेट्स में क्रमश: जेयूओ आशीष कुमार बघेल को आरडीसी परेड दिल्ली, जेयूओ मुनेश्वर राम को टीएससी कैंप में सम्मिलित होने हेतु , जेयूओ अन्नपूर्णा गुर्जर , एलसीपीएल अंकित सारथी को आईजीसी एमपी और सीजी डायरेक्टोरेट में सम्मिलित होने हेतु , सी, क्यू.एम. एस. महेंद्र कुमार राजवाड़े, दीपिका तिर्की को बेस्ट कैडेट के लिए मेडल प्रदान कर सम्मानित किया गया।
एनसीसी दिवस कार्यक्रम में होली क्रॉस महिला महाविद्यालय एनसीसी केयरटेकर अंजना सिंह भी इस कार्यक्रम में उपस्थिति रही एवं माइक संचालन फस्र्ट ऑफिसर नवनीत त्रिपाठी के द्वारा किया गया।
इस कार्यक्रम में एनसीसी सीनियर ग्रुप से सुभाष राय, विजय गुप्ता, गौतम सोनी, राहुल सिंह, प्रतीक चौबे, राहुल मंडल, योगेंद्र राजवाड़े, अर्चना मिंज, अविनाश शर्मा, राम प्रकाश ठाकुर, वीरेंद्र कुमार, शुभम शर्मा, विक्की विश्वकर्मा, ईशु शर्मा, मीना, सुनीता, मनोज, नितेश उपस्थित रहे। कार्यक्रम की समाप्ति एनसीसी गीत और राष्ट्रगान करने के पश्चात विसर्जन की कार्यवाही की गई।