सरगुजा
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
अंबिकापुर, 23 नवंबर। मितानिन दिवस के अवसर पर अंबिकापुर नगर के महात्मा गांधी वार्ड क्रमांक 20 में स्थित परशुराम मंदिर प्रांगण में मितानिन बहनों का सम्मान कार्यक्रम आयोजित किया गया।
महात्मा गांधी वार्ड के पार्षद दीपक मिश्रा ने मितानिन बहनों का सम्मान करते हुए बताया कि हम मितानिन बहनों को कई रूप में देखते हैं, एक रूप मां का, दूसरा मित्र का, तीसरा पालक का, चौथा एक चिकित्सक के भी रूप में वह हमारी सहायता को हमेशा तत्पर रहते हैं, उनके इस किए गए कार्य को कभी भुलाया नहीं जा सकता।
इस कार्यक्रम को गौरी वार्ड के पार्षद रमेश जायसवाल, नेताजी सुभाष चंद्र बोस की पार्षद सुनैना सोनी, जवाहरलाल सोनी,अजीत तिवारी, कृष्ण चौबे ने भी संबोधित किया। इस अवसर पर एमटी हीरामणि, अनीता रजक,खिक बाई ,शांति केरकेट्टा शीला सोनी ,अंजलि रजक, किस्मती विश्वकर्मा सहित वार्ड के कई महिलाएं उपस्थित थीं।