सरगुजा

18 लीटर अवैध अंग्रेजी शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार
11-Nov-2023 8:26 PM
18 लीटर अवैध अंग्रेजी शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
अम्बिकापुर, 11 नवंबर।
दरिमा पुलिस ने अवैध रूप से अंग्रेजी शराब की बिक्री करने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया। आरोपी के कब्जे से 18 लीटर अवैध अंग्रेजी शराब बरामद किया गया।

थाना दरिमा पुलिस टीम को मुखबिर से सूचना मिली कि पुरषोत्तम चौहान (32 वर्ष) जमगवा दरिमा के द्वारा अपने घर के बाहर धान खेत मेें अंग्रेजी शराब छुपाकर बेचता है। पुरषोत्तम चौहान के घर के बाहर धान खेत में दबिश देकर आरोपी के कब्जे से 18 लीटर अवैध अंग्रेजी शराब कुल कीमती करीब 12000 रुपये जब्त किया गया है।


अन्य पोस्ट