सरगुजा

केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह कल सीतापुर में
10-Nov-2023 7:49 PM
केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह कल सीतापुर में

अंबिकापुर,10 नवंबर। केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह 11 नवंबर को सीतापुर में आम सभा को संबोधित करेंगे। यह जानकारी देते हुए भाजपा जिला महामंत्री अभिमन्यु गुप्ता ने बताया कि केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह शनिवार की सुबह 11 बजे सीतापुर के हाई स्कूल मैदान में सीतापुर भाजपा प्रत्याशी रामकुमार टोप्पो के पक्ष में आम सभा को संबोधित कर चुनाव प्रचार करेंगे। भाजपा जिलाध्यक्ष ललन प्रताप सिंह ने समस्त भाजपा पदाधिकारी कार्यकर्ताओं सहित आम जनता से अधिक से अधिक संख्या में सभा में उपस्थित होने की अपील की है। 


अन्य पोस्ट