सरगुजा

शत-प्रतिशत मतदान करने किया प्रेरित, निकाली स्वीप पदयात्रा
10-Nov-2023 7:39 PM
शत-प्रतिशत मतदान करने किया प्रेरित, निकाली स्वीप पदयात्रा

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
अम्बिकापुर,10 नवंबर।
मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी छत्तीसगढ़ के निर्देशानुसार तथा कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी कुंदन कुमार के मार्गदर्शन में शुक्रवार को स्वीप पदयात्रा का आयोजन किया गया। मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत एवं नोडल अधिकारी स्वीप नूतन कुमार कंवर के नेतृत्व में जिले में मतदाता जागरुकता कार्यक्रम चलाकर मतदान प्रतिशत बढ़ाने का प्रयास किया जा रहा है। साथ ही कार्यक्रम के माध्यम से मतदान के प्रति जागरुकता फैलाने हेतु अनेक गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा है।

इसी क्रम में 10 नवंबर को गांधी स्टेडियम अम्बिकापुर से मिशन हॉस्पिटल, नवापारा चौक, आकाशवाणी केंद्र से मतदाताओं को जागरूक करने के उद्देश्य से मतदाता जागरूकता रैली एवं पदयात्रा का आयोजन स्काउट गाईड कैडेटों के माध्यम से किया गया।

मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत एवं नोडल अधिकारी  नूतन कुमार कंवर ने उपस्थित लोगों को 17 नवम्बर मतदान दिवस के दिन शत-प्रतिशत मतदान करने की अपील की। साथ ही एन.एस.एस., स्काउट गाईड के वॉलेन्टियर को मतदान दिवस के दिन स्वयंसेवक के रूप में सहयोग करने को कहा और भारत निर्वाचन आयोग के सदस्य के रूप में निर्वाचन के इस पुनीत कार्य से जुड़ सकेंगे।

इस मौके पर उपसंचालक यशपाल प्रेक्षा, सहा. नोडल सी.के. मिश्रा,विधानसभा नोडल रविशंकर पाण्डेय,एपीओ डॉ. प्रशांत शर्मा, स्काउट गाईड के प्रभारी योगेश विश्वकर्मा, स्वीप सरगुजा टीम से बीपीओ कमलेश वर्मा, सत्यनारायण भगत, इंदू मिश्रा, अभिलाष खरे, रजनीश मिश्रा, शालिनी शर्मा, प्रीति तिवारी, महिमा तिर्की, किरण खलखो, शिव कुमार दास उपस्थित रहे।


अन्य पोस्ट