सरगुजा
आदित्येश्वर ने सिंहदेव के लिए मांगा समर्थन
10-Nov-2023 7:36 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
अंबिकापुर,10 नवंबर। जिला पंचायत उपाध्यक्ष एवं सरगुजा रेडक्रॉस सोसाइटी के अध्यक्ष आदित्येश्वर शरण सिंह देव ने अंबिकापुर नगर के चोपड़ा स्थित माउंट लिट्रा जी स्कूल में पहुंचकर अंबिकापुर से विधायक प्रत्याशी टी एस सिंहदेव के लिए समर्थन मांगा।
स्कूल में मौजूद माउंट लिट्रा जी के डायरेक्टर एवं जिला कांग्रेस कमेटी के महामंत्री राजीव अग्रवाल, दीपेश गुप्ता, प्रतीक दीक्षित, प्रिंसिपल वर्षा अग्रवाल, रक्षा गोयल, वाइस प्रिंसिपल साक्षी श्रीवास्तव, रिया गर्ग, अनुराधा, सेडी परवीन, नीलम पोटानी,विभा मैडम सहित अन्य लोगों से चर्चा कर शासन की योजनाओं से अवगत कराया एवं उनका हाल-चाल पूछते हुए टी एस बाबा के लिए समर्थन मांगा।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे