सरगुजा

मैं जब तक हूं प्लांट नहीं खुलने दूंगा-अमरजीत
08-Nov-2023 3:10 PM
मैं जब तक हूं प्लांट नहीं खुलने दूंगा-अमरजीत

कहा-राजनीति छोड़ दूँगा, लेकिन आपका विश्वास नहीं टूटने दूंगा

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
अंबिकापुर, 8 नवंबर।
बतौली के कांग्रेस कार्यालय में मंगलवार को बड़ी संख्या में चिरगा, मांजा के ग्रामीणों ने आकर मंत्री अमरजीत भगत से मुलाकात की। इस दौरान अमरजीत ने कहा वो हमेशा से गाँव वालों के साथ थे, हैं और रहेंगे। अगर गाँव वाले नहीं चाहते कि एल्युमीनियम फैक्ट्री खुले तो वे राजनीति छोड़ देंगे, लेकिन फैक्ट्री नहीं खुलने देंगे। 

श्री भगत ने विपक्षियों पर निशाना साधा। उन्होंने यह भी कहा कि एल्युमीनियम फैक्ट्री में भाजपा के नेताओं का हिस्सा है, उन्हें पता है जब तक अमरजीत है, तब तक वो फैक्ट्री नहीं खुल सकती, इसलिए वो पैसे के बल पर ग़लत माहौल पैदा कर रहे हैं।   अमरजीत भगत ने कहा कि ऐसा माहौल एक बार और पैदा किया था, लेकिन तब भी भाजपा को मुंह की खानी पड़ी और इस बार भी उन्हें हार का सामना करना पड़ेगा क्योंकि ये चुनाव जनता ख़ुद लड़ रही है।


अन्य पोस्ट