सरगुजा
यूनिक कॉन्वेंट के विद्यार्थियों ने सीतापुर मंगरैलगढ़ का किया भ्रमण
06-Nov-2023 9:07 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
अंबिकापुर,6 नवंबर। प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी नगर के यूनिक कॉन्वेंट हायर सेकेंडरी स्कूल के विद्यार्थियों को वनभोज भ्रमण के लिए सीतापुर मंगरैलगढ़ ले जाया गया।
इस दौरान यहाँ के वातावरण का लुत्फ उठाते हुए प्राचीन मंदिरों एवं शैलकृतियों, कलाकृतियों के माध्यम से शिक्षक शिक्षकाओं के द्वारा बच्चों को अवगत कराया गया। तत्पश्चात बच्चों को स्वल्पाहार एवं वनभोज कराया गया और साथ ही बच्चों के द्वारा वहाँ के दार्शनिक स्थलों की फोटोग्राफी भी की गई।
इस अवसर पर विद्यालय के प्रबंधक एफ. डी. खान, एवं समस्त विद्यालय परिवार उपस्थित थे, जिसमें वनभोज ले जाने की अगुवाई अभिजीत दासगुप्ता एवं सहयोगी निखिल सोनी ने किया।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे