सरगुजा

चुनाव लडऩे वाले अभ्यर्थियों के लिए अनिवार्य रूप से व्यय लेखा मिलान कराने तिथि निर्धारित
05-Nov-2023 9:12 PM
चुनाव लडऩे वाले अभ्यर्थियों के लिए अनिवार्य रूप से व्यय लेखा मिलान कराने तिथि निर्धारित

अंबिकापुर, 5 नवंबर। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार जिले के समस्त विधानसभा क्षेत्रों के अभ्यर्थियों द्वारा निर्वाचन के दौरान तीन बार रिटर्निंग ऑफिसर के माध्यम से व्यय प्रेक्षक द्वारा लेखा निरीक्षण किया जाना है। इसके लिए तिथि एवं समय निर्धारित किया गया है। व्यय लेखा संबंधी समस्त दस्तावेजों सहित अभ्यर्थी या उनके निर्वाचन अभिकर्ता उपस्थित होकर लेखा मिलान किया जाना सुनिश्चित करेंगे।  प्राप्त जानकारी अनुसार प्रथम निरीक्षण 6 नवंबर, द्वितीय निरीक्षण 10 नवंबर एवं तृतीय निरीक्षण 15 नवंबर को किया जाएगा। 

उक्त निरीक्षण कलेक्टोरेट परिसर अम्बिकापुर जिला सरगुजा के कम्पोजिट बिल्डिंग व्यय मॉनिटरिंग कक्ष क्रमांक-07 में प्रात: 10 बजे उपस्थित होकर कराना अनिवार्य है। नियमों का पालन नहीं किए जाने पर लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम एवं भारतीय दंड संहिता के प्रावधानों के तहत कार्यवाही की जा सकती है।


अन्य पोस्ट