सरगुजा
अम्बिकापुर, 4 नवंबर। 37वीं नेशनल गेम्स में तकनीकी अधिकारी/ रेफरी के रूप में राजेश प्रताप सिंह सम्मिलित हुए।
37वें नेशनल गेम्स गोवा 2023-24 का आयोजन 1 से 3 नवंबर तक गोवा में आयोजित हुआ। गोवा में अब तक का सबसे बड़ा प्रतियोगिता आयोजित हुआ। जिसमें 28 राज्यों और 8 केंद्र शासित प्रदेशों ने भाग लिया। सरगुजा जैसे ग्रामीण क्षेत्र के लिए सबसे बड़ी उपलब्धि है कि नेशनल गेम्स में मिनी गोल्फ तकनीकी अधिकारी/रेफरी के रूप में राजेश प्रताप सिंह सम्मिलित होकर सरगुजा को गौरवान्वित किया।
इसे छत्तीसगढ़ प्रदेश के साथ सरगुजा को भी खेल में एक बड़ा मुकाम हासिल होगा। सरगुजा जिले में मिनी गोल्फ विगत 8 वर्ष से गांधी स्टेडियम में स्थित बास्केटबॉल ग्राउंड पर राजेश प्रताप सिंह के द्वारा प्रतिदिन अभ्यास कराया जा रहा है। इसका परिणाम है कि सरगुजा जिला का मिनी गोल्फ खेल में बेहतर प्रदर्शन रहा है। सरगुजा जिले से कई खिलाड़ी अंतरराष्ट्रीय स्तर व राष्ट्रीय स्तर पर सरगुजा का नाम रोशन किया है।
राजेश प्रताप सिंह को नेशनल गेम्स में शामिल होने पर सरगुजा जिला के सभी खेल संघों के पदाधिकारियों ने उनको बधाई दी।