सरगुजा
भाजपा नेता अनिल सिंह मेजर ने राजनीति से लिया संन्यास
04-Nov-2023 8:28 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
अम्बिकापुर, 4 नवंबर। सरगुजा भाजपा के वरिष्ठ नेता अनिल सिंह मेजर ने आज सक्रिय राजनीति से दूर होने की घोषणा कर दी। बलरामपुर में पार्टी के घोषणा पत्र को मीडिया के सामने प्रस्तुत करने के बाद बाहर आकर उन्होंने सक्रिय राजनीति को छोडऩे की बात कही।भाजपा में 48 वर्षों से सक्रिय रहे अनिल सिंह मेजर द्वारा ठीक चुनाव के समय ऐसा निर्णय लेने से पार्टी के पदाधिकारी भी हैरत में पड़ गए। श्री मेजर ने पदाधिकारियों को आश्वस किया है कि वे भाजपा के सदस्य व आम कार्यकर्ता बने रहेंगे तथा पार्टी नहीं छोड़ेंगे।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे