सरगुजा

छोटे भाई की बेटी की टंगिया मारकर हत्या, गिरफ्तार
03-Nov-2023 9:01 PM
छोटे भाई की बेटी की टंगिया मारकर हत्या, गिरफ्तार

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
अंबिकापुर, 3 नवंबर।
आज गांधीनगर थाना क्षेत्र स्थित बाकीपुर पटेलपारा में बड़े भाई ने छोटे भाई की नाबालिग बेटी की टांगिया से मारकर हत्या कर दी। सरगुजा पुलिस ने आरोपी ताऊ को चंद घंटे में गिरफ्तार कर लिया है। हत्या की वजह स्पष्ट नहीं हो सकी है। आरोपी के कब्जे से घटना में प्रयुक्त टांगिया  बरामद किया गया है।

पुलिस ने बताया कि पिता ने गांधीनगर पहुंचकर रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह बाकीपुर पटेल पारा में अपने परिवार एवं बड़े भाई चंद्रभान के साथ रहता है। 3 नवंबर को वह और उसका परिवार घर में सो रहा था। उसकी नाबालिग बेटी अलग कमरे में सो रही थी। इस दौरान उसका बड़ा भाई चंद्रभान नाबालिग पुत्री के कमरे में जाकर टांगिया से वार कर उसकी हत्या कर दी। सूचना पर पुलिस ने धारा 302 भा.द.वि. का अपराध कायम कर विवेचना मे लिया।

 अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पुपलेश कुमार, नगर पुलिस अधीक्षक स्मृतिक राजनाला के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा आरोपी की पता तलाश की जा रही थी। विवेचना दौरान पुलिस टीम ने आरोपी की घेराबंदी कर पकडक़र पूछताछ की।

 आरोपी ने अपना नाम चंद्रभान पैकरा (50 वर्ष) बाकीपुर पटेलपारा थाना गांधीनगर का होना बताया। आरोपी से घटना के सम्बन्ध में पूछताछ की गई। आरोपी ने हत्या करना स्वीकार किया। आरोपी के विरुद्ध अपराध सबूत पाये जाने से गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया है।


अन्य पोस्ट