सरगुजा
भाजपा प्रत्याशी का जनसंपर्क
01-Nov-2023 8:54 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
अंबिकापुर,1 नवंबर। भाजपा अंबिकापुर विधानसभा प्रत्याशी राजेश अग्रवाल ने बुधवार को अंबिकापुर शहर में अपने चुनाव प्रचार की शुरुआत की। भाजपा नगर मंडल अंबिकापुर अध्यक्ष मधुसूदन शुक्ला के मार्गदर्शन में स्थानीय कंपनी बाजार, अल्का इंडस्ट्रीज, शकुन गार्डन, तकिया रोड, किलकारी अस्पताल रोड सहित बौरीपारा तथा केनाबाँध मुहल्ले में जनसंपर्क अभियान की शुरुआत हुई।
इस अवसर पर जनसंपर्क के दौरान मिल रहे अपार जनसमर्थन से अभिभूत होकर भाजपा प्रत्याशी राजेश अग्रवाल ने कहा कि मुझे जनता का भरपूर प्यार और समर्थन मिल रहा है। मैं देव तुल्य जनता को ये विश्वास दिलाता हूँ कि एक सेवक के रूप जनता की सेवा के लिए समर्पित भाव से काम करूंगा।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे