सरगुजा
टीएस ने की मां महामाया की विशेष पूजा-अर्चना
22-Oct-2023 9:59 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
अंबिकापुर, 22 अक्टूबर। सरगुजा राज परिवार के मुखिया टीएस सिंह देव ने महा अष्टमी पर्व के अवसर पर महामाया मंदिर जाकर कुलदेवी मां महामाया की विशेष पूजा-अर्चना की। इस अवसर पर उनके भतीजे आदित्येश्वर शरण सिंहदेव भी उपस्थित रहे।
गौरतलब है कि प्रतिवर्ष सरगुजा राज परिवार के मुखिया के द्वारा अपनी आराध्य देवी मां महामाया देवी की पूजा-अर्चना की जाती रही है। रविवार को पूजा-अर्चना के दौरान दोपहर 2 से शाम 6 बजे तक महामाया मंदिर के कपाट बंद रहे। पूजा अर्चना के बाद श्री सिंह देव आम जनों से मुलाकात की एवं महाष्टमी पर्व की शुभकामना दी।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे