सरगुजा

गांधी फेलोस के कम्युनिटी इमर्सन अनुभव कार्यक्रम में शामिल हुए राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के उपनिदेशक
21-Oct-2023 8:46 PM
गांधी फेलोस के कम्युनिटी इमर्सन अनुभव कार्यक्रम में शामिल हुए राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के उपनिदेशक

अंबिकापुर, 21 अक्टूबर। रायपुर के एक होटल में गांधी फेलोस के कम्युनिटी इमर्सन और पब्लिक सिस्टम प्रोजेक्ट के एग्जीबिशन का आयोजन किया गया। पिरामल स्वास्थ्य संस्थान के अंतर्गत कार्यरत गांधी फेलोस ने कम्युनिटी इमर्सन अनुभव से संबंधित एग्जीबिशन का आयोजन किया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के डिप्टी डायरेक्टर, छत्तीसगढ़ नोडल अधिकारी डॉ. कमलेश जैन उपस्थित रहे।

गांधी फेलोस ने अपने कम्यूनिटी इमर्सन और पब्लिक सिस्टम प्रोजेक्ट प्रक्रिया के 21 दिनों के अनुभव को एग्जीबिशन के माध्यम से प्रस्तुत किया। साथ ही फेलोस ने इन दिनों में कम्यूनिटी में स्वास्थ्य व अन्य विषयों के संबंधित जिन समस्याओं पर काम किया उसका प्रदर्शन भी कार्यक्रम के माध्यम से किया।

फेलोस के अनुभव को सराहते हुए डॉ. कमलेश ने कहा कि फेलोस को जेएनएम मेडिकल इंस्टीट्यूट के साथ जुडऩा चाहिए साथ ही फेलोज़ इन इंस्टीट्यूट में रिसर्च और ट्रेनिंग प्रक्रिया में एक अहम भूमिका निभा सकते हैं। इसके साथ ही उन्होंने नॉन मेडिकल बैकग्राउंड के फेलोस के लिए इस क्षेत्र में रोजगार के नए अवसर को लेकर इंगित किया।

पीरामल स्वास्थ्य के सीनियर टीम मेंबर प्रोग्राम डायरेक्टर डॉ अभिषेक गुप्ता और फेलोशिप कार्यक्रम के प्रोग्राम मैनेजर सुधांशु शेखर बारिक इस कार्यक्रम का संचालन किया, उसके  साथ-साथ सक्षम के स्टेट लीड डॉ. संजोय समाद्दार आदि ने सहभागिता की।


अन्य पोस्ट