सरगुजा
नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में जगह-जगह भंडारा
21-Oct-2023 8:44 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
अंबिकापुर, 21 अक्टूबर। नगर में नवरात्रि की धूम है, भक्तों के बीच काफी उत्साह है। नवरात्रि पर्व की सप्तमी तिथि पर नगर के महामाया मंदिर,काली मंदिर,दुर्गा मंदिर सहित अन्य देवी मंदिरों में जगह-जगह भंडारे का आयोजन किया गया, जहां भक्तों ने माता का प्रसाद ग्रहण किया।
नगर के रिंग रोड चोपड़ा पर स्थित काली माता मंदिर में प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष में पूर्व एआईजी राजेश्वर सिंह, उनके पुत्र धीरेंद्र सिंह, विवेक सिंह सहित मनोज यादव, संजीव सिंह, आलोक शरण सिंह, सुनील कुमार मंडल, बालेश्वर यादव सहित अन्य लोगों ने भंडारे का आयोजन किया, जिसमें श्रद्धालुओं ने बढ़-चढक़र हिस्सा लेते हुए माता का प्रसाद ग्रहण किया।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे