सरगुजा
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
अम्बिकापुर,19 अक्टूबर। अनोखी सोच संस्था द्वारा दुर्गा-पूजा महोत्सव में रंगारंग, सांस्कृतिक कार्यक्रम की श्रृंखला में आज जूनियर एकल डांस प्रतियोगिता आयोजित की गई, जिसमें 13 वर्ष से कम नौनिहालों ने अपने आकर्षक एवं मनमोहक डांस से समा बांध दिया और दर्शकों को झूमने पर मजबूर कर दिया।
स्पर्धा में 90 प्रतिभागियों ने भाग लिया, जिसमें जजों द्वारा बड़ी सूझबूझ से सेमीफाइनल के लिये 20 लोगों का चयन किया गया। कार्यक्रम में भानुशंकर झा, विवेक मिश्रा, रमिंदर कौर, एवं तनुदीप कौर बाबरा ने जज के रूप में महती भूमिका अदा की।
मुख्य अतिथि के रूप में गीता प्रजापति, सीमा सोनी, पूर्णिमा सिंह, प्रमोद चौधरी, पापिन्दर सिंह, जीवन यादव, शंकर प्रजापति, अशोक अग्रवाल, जवाहर सोनी उपस्थित रहे। अतिथियों का संस्था के सदस्यों ने सम्मान किया।
कार्यक्रम में प्रमुख रूप से संस्था के अध्यक्ष सूर्य प्रकाश साहू, अभय साहू, पंकज चौधरी,भुनेश्वर साहू, चंद्रप्रताप सिंह, सुनील साहू, दिनेश गर्ग, राकेश शुक्ला, संतोष साहू, बनाफर केरकेट्टा, मोनू कुजूर, सत्यम साहू, बजरंग साहू, भक्कू मुंडा,राकेश मुंडा, अंकित केरकेट्टा, संदीप दास, प्रिंस सिंह, भोला सिंह, पंकज मुंडा, चांगुड़, सुधीर साहू, संदेश पासवान, राजा बाबू,अन्य सदस्यगण उपस्थित रहे।