सरगुजा

अमरजीत भगत का सीतापुर विधानसभा दौरा
18-Oct-2023 3:20 PM
अमरजीत भगत का सीतापुर विधानसभा दौरा

हजारों बाईक-सैकड़ों कार के साथ निकली रैली, जगह-जगह भव्य स्वागत

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
अम्बिकापुर/सीतापुर,18 अक्टूबर।
रविवार को कांग्रेस पार्टी ने विधानसभा चुनाव प्रत्याशियों की पहली सूची जारी कर दी, जिसमें 30 प्रत्याशियों के नाम घोषित किये गए हैं, सीतापुर विधानसभा से कांग्रेस आलाकमान ने 5वीं बार अमरजीत भगत पर भरोसा जताया हैं और उन्हें प्रत्याशी बनाया।

विधानसभा प्रत्याशी घोषित होने के बाद अमरजीत भगत का सोमवार को सीतापुर विधानसभा दौरा रहा, रैली बरगवा मोड़ से सीतापुर पहुँची, जिसमें हजारों बाईक, सैकड़ो कार के साथ कार्यकर्ता कांग्रेस पार्टी जिंदाबाद, अमरजीत भगत जिंदाबाद के नारे के साथ सीतापुर पहुँचे। अपार जनसमर्थन के साथ रैली सीतापुर पहुंची, सीतापुर पहुंचते ही श्री भगत का भव्य स्वागत हुआ।

श्री भगत ने जनता को संबोधित करते हुए कहा कि जनता की सेवा मेरी प्राथमिकता है, मुझे कांग्रेस पार्टी ने प्रत्याशी घोषित किया इसके लिए मैं आलाकमान का आभार व्यक्त करता हूं, मैं जनता की सेवा के लिए ही बना हूं, इसलिए पार्टी ने मुझपर भरोसा जताया है, ये सीतापुर की जनता मेरा अपना परिवार है, मुझे पता है कि जनता का आशीर्वाद हमेशा मेरे साथ रहेगा। इस अपार जनसमर्थन को देखकर मैं अभिभूत हूं।

 


अन्य पोस्ट