सरगुजा

आज भी विकास को तरस रहेकुकूतांगा - चितघूटरी
17-Oct-2023 3:02 PM
आज भी विकास को तरस रहेकुकूतांगा - चितघूटरी

मूलभूत सुविधाओं की कमी से जूझ रहे ग्रामीण

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
लखनपुर,17 अक्टूबर।
सरगुजा जिले के लुण्ड्रा विधानसभा क्षेत्र के ग्राम पंचायत पटकुरा के आश्रित ग्राम कुकूतांगा एवं चित घूटरी के ग्रामीण आज भी मूलभूत सुविधाओं से वंचित हैं।

ज्ञात हो कि उक्त दोनों गांव में करीब डेढ़ सौ से अधिक परिवार आजादी के पूर्व से ही निवासरत हैं, परंतु आज भी मुलभूत सुविधाओं की कमी से जूझ रहे हैं।  दिलचस्प बात है कि यहाँ के ग्रामीण  स्थानीय विधायक सहित कई जनप्रतिनिधियों को कई बार यहाँ की दुर्दशा से अवगत करा चुके हंै। इसके बाद भी आज तक इन लोगों की समस्याओं का समाधान नहीं हो पाया है। 
वहीं इस संबंध में स्थानीय विधायक प्रीतम सिंह ने कांग्रेस के कार्यकाल में पर्याप्त  कार्य होने की बात कहते हुए लगातार लोगों की समस्या का निराकरण करने प्रयास के बात की है।


अन्य पोस्ट