सरगुजा

शोभायात्रा निकाल धूमधाम से मनी अग्रसेन जयंती
16-Oct-2023 8:04 PM
शोभायात्रा निकाल धूमधाम से मनी अग्रसेन जयंती

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
लखनपुर,16 अक्टूबर।
श्री अग्रवाल सभा के द्वारा लखनपुर में धूमधाम से अग्रसेन जयंती मनाई गई। जयंती के उपलक्ष्य पर विगत एक सप्ताह से महिलाओं एवं  बच्चों की प्रतियोगिताएं आयोजित हुई, जिसमें आनंद मेला, फैंसी ड्रेस, डांस प्रतियोगिता विशेष आकर्षण का केंद्र रहा।

स्पर्धा सम्पन्न कराने में महिला मंडल की अध्यक्ष ऋतु गर्ग, नीलम अग्रवाल, किरण अग्रवाल, एवं उनकी पूरी टीम का विशेष योगदान रहा, साथ ही सभा के द्वारा  शिक्षा के छेत्र में सभी कक्षाओं में 90 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त करने वाले को शिक्षा प्रोत्साहन पुरस्कार प्रदान किया गया।

समाज की अनन्या अग्रवाल पिता रवि अग्रवाल के द्वारा छत्तीसगढ़ राज्य लोक सेवा आयोग की परीक्षा में पूरे प्रदेश में दूसरे स्थान प्राप्त कर डिप्टी कलेक्टर बन समाज का मान बढ़ाने पर समाज के द्वारा सम्मानित किया गया, वहीं सुभी अग्रवाल पिता सुनील अग्रवाल के सीए बनने, व गरिमा अग्रवाल पिता सुखदेव अग्रवाल के प्रोफेसर बनने पर समाज के द्वारा सम्मानित किया गया।

पूरे आयोजन को सफल बनाने में अग्रवाल सभा के अध्यक्ष श्री हरविंद अग्रवाल, कार्यकारी अध्यक्ष सचिन अग्रवाल, सचिव सौरभ अग्रवाल, धर्मचंद अग्रवाल कोषाध्यक्ष राहुल अग्रवाल, अनिल अग्रवाल, सह सचिव विकास बंसल, दिव्यांश गोयल का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

जयंती के दिन की शुरुआत महाराजा श्री अग्रसेन महाराज की पूजा के साथ हुई। नाश्ता, नारायण भोज, प्रतियोगिता, अग्र मिलन भोज, मंचीय कार्यक्रम पुरस्कार वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। मंच संचालन सचिन अग्रवाल के द्वारा किया गया।

मंचीय कार्यक्रम के बाद भव्य शोभायात्रा निकाली गई, जिसमें प्रेमचंद्र अग्रवाल, नरेश अग्रवाल, रवि अग्रवाल, नीरज अग्रवाल, अविनाश अग्रवाल, सुनील अग्रवाल, राजेंद्र अग्रवाल, सुरेश अग्रवाल, विशाल अग्रवाल, अशोक अग्रवाल के साथ  समाज के सैकड़ों की संख्या महिला पुरूष व बच्चे शामिल रहे।


अन्य पोस्ट