सरगुजा

किसानों को फलदार पौधे बांटे
16-Oct-2023 7:58 PM
किसानों को फलदार पौधे बांटे

अंबिकापुर,16 अक्टूबर। कृषि महाविद्यालय द्वारा गाँव के किसानों को आम, करौंदा सहित अन्य फलदार पौधों का वितरण किया गया।

रावे कार्यक्रम के अंतर्गत संबलपुर में राजमोहिनी देवी कृषि महाविद्यालय एवं अनुसंधान केंद्र, अम्बिकापुर के अधिष्ठाता डॉ. संतोष कुमार सिन्हा एवं कार्यक्रम समन्वयक डॉ. सीताराम डुबोलिया,सहायक प्राध्यापक कृषि प्रसार साथ ही साथ अन्य प्राध्यापक डॉ. जहार सिंह डहरिया पादप रोग विज्ञान, डॉ. प्रदीप कुमार भगत कीट विज्ञान, डॉ. रामाकान्त सिंह सिदार सस्य विज्ञान, डॉ के. एल पैकरा कीट विज्ञान, डॉ. वी.के सिंह सस्य विज्ञान के द्वारा  गांव के किसानों को आम, करौंदा इत्यादि फलदार पौधों  का वितरण किया गया एवं दो महीने से चतुर्थ वर्ष के प्रथम सेमेस्टर के विद्यार्थियों द्वारा गाँव में किये गए कार्यों का जैसे-कीट नियंत्रण हेतु कार्यों का निरीक्षण किया एवं नई कृषि तकनीकियों और जैविक खेती से गाँव के किसानों को अवगत कराया।


अन्य पोस्ट