सरगुजा
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
अंबिकापुर,16 अक्टूबर। देशी प्लेन शराब की तस्करी एवं स्कूटी की चोरी करने वाले एक आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से 12 लीटर 780 मिलीलीटर देशी प्लेन शराब एवं स्कूटी बरामद किया गया।
पुलिस के अनुसार 15 अक्टूबर को थाना कोतवाली पुलिस टीम को पेट्रोलिंग दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि एक संदिग्ध व्यक्ति शंकरघाट खनिज नाका के पास स्कूटी मे देशी प्लेन शराब रखकर ग्राहक की तलाश करने हेतु घूम रहा है। पुलिस टीम द्वारा संदेही की घेराबंदी कर पकडक़र पूछताछ की गई।
संदेही द्वारा अपना नाम विद्याधर दास उफऱ् छोटू (25 वर्ष) असोला समलायापारा अम्बिकापुर का होना बताया। आरोपी के कब्जे में रखे स्कूटी वाहन की तलाशी करने पर 71 पउवा कुल 12 लीटर 780 मिलीलीटर देशी प्लेन शराब जब्त किया गया एवं आरोपी से स्कूटी के सम्बन्ध में पूछताछ करने पर जिला अस्पताल से उक्त स्कूटी को चोरी करना स्वीकार किया गया।
आरोपी के विरुद्ध अपराध सबूत पाये जाने से थाना कोतवाली में धारा 34(2) आबकारी एक्ट का अपराध एवं थाना मणीपुर में वाहन चोरी के मामले मे पूर्व में दर्ज प्रकरण में धारा 379 भा.द.वि. मे आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया है।