सरगुजा

आचार संहिता लागू : सार्वजनिक स्थानों से होर्डिंग्स, बैनर-पोस्टर हटाने शुरू
09-Oct-2023 7:20 PM
आचार संहिता लागू : सार्वजनिक स्थानों से होर्डिंग्स, बैनर-पोस्टर हटाने शुरू

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

भैयाथान, 9 अक्टूबर। विधानसभा चुनाव के लिए आदर्श चुनाव आचार संहिता लगने और चुनाव की तारीखें घोषित होने के साथ ही भैयाथान में प्रशासनिक अमला हरकत में आ गया।

सोमवार को निर्वाचन आयोग की ओर से इसकी घोषणा किए जाने के बाद एसडीएम सागर सिंह, तहसीलदार समीर शर्मा ने यहां के सभी कार्यालयों व सार्वजनिक स्थानों से होर्डिंग्स, बैनर,पोस्टर आदि प्रचार सामग्रियों को हटवाना शुरू कर दिया। जनपद कार्यालय, बीईओ कार्यालय,बीआरसी कार्यालय, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, मनरेगा कार्यालय सभी स्कूलों सहित आदि जगहों पर राजनीतिक दलों के होर्डिंग को हटवाया गया। इसके अलावा सरकारी कार्यालयों पर सरकार की उपलब्धियां बताने वाले कई बड़े-बड़े होर्डिंग्स भी उतार दिए गए।


अन्य पोस्ट