सरगुजा
अंबिकापुर, 7 अक्टूबर। एनएसयूआई के प्रदेश महासचिव हिमांशु जायसवाल ने विज्ञप्ति जारी कर कहा कि छत्तीसगढ़ की कांग्रेस सरकार छात्रों और युवाओं के प्रति संवेदनशीलता को दिखाती है। ये एनएसयूआई की बहुत पुरानी मांग थी कि छात्रों को निशुल्क बस सेवा प्रदान करना। पूर्व सरकार ने इस और ध्यान नहीं दिया, पर कांग्रेस सरकार आते ही छात्रहित में कई ऐतिहासिक निर्णय लिए। निशुल्क बस सेवा को पूरा भी किया और छत्तीसगढ़ के राजपत्र में प्रकाशित भी हो गया, जिससे अब छात्रों को इसका लाभ मिलेगा।
महाविद्यालय में पढऩे वाले छात्रों को जो इस महंगी डीजल-पेट्रोल से बढ़े किराया का भुगतान करने में कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा था जिसको सरकार ने देखते हुए छात्रों को निशुल्क बस सेवा प्रदान करने का निर्णय लिया, जो युवाओं और छात्रों प्रति संवेदनशीलता को दर्शाती है, ये सरकार का ऐतिहासिक निर्णय है।
हिमांशु ने आगे कहा किसरकार बेरोजगारी भत्ता के रूप में छात्रों को आर्थिक मदद दे रही है। प्रदेश में कुल 1 लाख 40 हजार छात्र लाभांवित हो रहे हैं और लगभग 160 करोड़ रुपए सर्फ 6 महीने में छात्रों को दिया गया। इससे ये साबित होता है की सरकार देश के भविष्य को लेकर चिंता कर रही है और आगे भी हमारी सरकार करते रहेगी।