सरगुजा
जनपद पंचायत लुण्ड्रा में ब्लॉक टीबी टास्क फोर्स की बैठक
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
अंबिकापुर,7 अक्टूबर। स्वास्थ्य विभाग और पीरामल फाउंडेशन सरगुजा द्वारा क्षय उन्मूलन कार्यक्रम अंतर्गत क्षय रोग के विषय में उपस्थित सभी लोगों को विभिन्न प्रकार की जानकारी दी।
राज्य टीम के आदेशानुसार जिले को टीबी मुक्त बनाने के संदर्भ में सरगुजा जिले के जिला क्षय अधिकारी डॉ. शैलेंद्र कुमार गुप्ता सर के मार्गदर्शन में पीरामल फाउंडेशन जिला कार्यक्रम अधिकारी महेंद्र कुमार तिवारी के द्वारा जिले के सभी विकासखंड में पीआरआई सदस्यों को टीबी उन्मूलन कार्यक्रम अंतर्गत टीबी विषय में जागरूक किया जा रहा है। इस उद्देश्य से लुण्ड्रा विकासखंड में ब्लॉक टीबी टास्क फोर्स की मीटिंग आयोजित की गई।
जनपद पंचायत लुण्ड्रा ब्लॉक के सीईओ के. के. जायसवाल की उपस्थिति में स्वास्थ्य विभाग श्रवण खंूटे के द्वारा टीबी बीमारी के बारे में विभिन्न प्रकार की जानकारी दी गई। जिसमें टीबी किसे कहते हैं, टीबी के कारण क्या है, और यह बीमारी कैसे फैलता है। साथ ही इस बीमारी से जुड़ी विभिन्न प्रकार की जानकारी से अवगत कराया गया।
पीरामल फाउंडेशन जिला कार्यक्रम समन्वयक सरस्वती विश्वकर्मा के द्वारा क्षय उन्मूलन कार्यक्रम और टीबी मुक्त पंचायत के सन्दर्भ में कार्यक्रम की रूपरेखा बताते हुए कार्यक्रम में उपस्थित सभी लोगों को टीबी बीमारी के लक्षण, जांच, उपचार के बारे में जानकारी दी गई।
इस कार्यक्रम में उपस्थित महिला एवम बाल विकास विभाग, यूनिसेफ, आदिवासी विभाग, जिला पंचायत, विहान, शिक्षा विभाग साथ ही लुण्ड्रा ग्राम पंचायत से आए सरपंच, सचिवों व रोजगार सहायक को टीबी मुक्त बनाने हेतु विशेष जानकारी दिया गया।
इस बैठक में पीरामल फाउंडेशन सरस्वती विश्वकर्मा के द्वारा यह भी बताया गया, कि गांव स्तर पर सरपंचों को 1000 की जनसंख्या दर पर 3 फीसदी जांच करना संभावित मरीजों की खोज कर जांच कराने की जानकारी दी गई।
संजय तांडी के द्वारा सभी लोगों को बताया गया कि ये बीमारी हवा के माध्यम से एक से दुसरे व्यक्ति को फैलाती है। साल में एक टीबी संक्रमित व्यक्ति 10 नया मरीज बना सकता है। इसके साथ ही पंचायत से उपस्थित लोगों को नाखून और बाल को छोड़ कर यह बीमारी शरीर में कहीं भी हो सकती है।
महिला एवं बाल विकास विभाग और यूनिसेफ से जिला कार्यक्रम समन्वयक ममता चौहान जी के द्वारा किशोरी बालिकाओं और बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान के तहत् जन जागरूकता हेतु प्रशिक्षण कराया गया। जिसमें लीगल प्रोविजन ऑफिसर सुमंती, आईसीएमआर से शशिकला उपस्थित रहीं।