सरगुजा

पत्नी की हत्या, आरोपी पति चंद घंटे में गिरफ्तार
06-Oct-2023 8:31 PM
पत्नी की हत्या, आरोपी पति चंद घंटे में गिरफ्तार

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
अम्बिकापुर, 6 अक्टूबर।
थाना लुण्ड्रा क्षेत्र में पत्नी की हत्या के आरोपी पति को चंद घंटे में पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आपसी वाद विवाद के दौरान आवेश में आकर पति द्वारा मारपीट कर हत्या की गई थी। पुलिस टीम द्वारा आरोपी के निशानदेही पर घटना मे प्रयुक्त डंडा जब्त कर लिया गया है।

पुलिस ने बताया कि प्रार्थी पीताम्बर सोनवानी निवासी चिरगा नवापारा लुण्ड्रा ने 5 अक्टूबर को थाना लुण्ड्रा आकर सूचना दी कि पड़ोस में रहने वाले विजय कुमार सोनवानी की पत्नी करमी उफऱ् गुड्डी अपने घर में मृत हालत में पड़ी हुई है। मामले की सूचना पर थाना लुण्ड्रा पुलिस द्वारा घटनास्थल निरीक्षण कर मर्ग कायम कर जांच मे लिया गया। मृतिका का पोस्टमार्टम कराने पर मृतिका कि मृत्यु हत्यात्मक प्रवृति का होना पाया गया।

मामले को संज्ञान मे लेकर पुलिस अधीक्षक सरगुजा सुनील शर्मा के निर्देशन में मामले के आरोपी का शीघ्र पता तलाश कर गिरफ्तार करने के दिशा निर्देश दिए गए थे।

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पुपलेश कुमार, अनुविभागीय अधिकारी पुलिस सीतापुर ध्रुवेश जायसवाल के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा आरोपी का पता तलाश किया जा रहा था। विवेचना दौरान घटनास्थल निरीक्षण परिजनों के बयान एवं अन्य सम्बंधित साक्ष्य एकत्रित कर मृतिका के पति विजय कुमार सोनवानी उम्र 45 वर्ष निवासी चिरगा नवापारा को घेराबंदी कर पकडक़र घटना के सम्बन्ध में पूछताछ किया गया।

 आरोपी ने  4 अक्टूबर की रात को आरोपी का मृतिका से आपसी वाद विवाद होने पर आवेश मे आकर हाथ एवं डंडा से मारपीट कर हत्या कारित करना स्वीकार किया। आरोपी के विरुद्ध अपराध सबूत पाये जाने से गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया। आरोपी की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त डंडा जब्त किया गया। 


अन्य पोस्ट