सरगुजा

10 दिवसीय अग्रसेन जयंती महोत्सव शुरू
06-Oct-2023 8:12 PM
10 दिवसीय अग्रसेन जयंती महोत्सव शुरू

60 से अधिक प्रतियोगिताओं व कार्यक्रमों का होगा आयोजन

अंबिकापुर, 6 अक्टूबर। भगवान अग्रसेन की जयंती महोत्सव धूमधाम से प्रत्येक वर्ष मनाई जाती है। इस वर्ष भी भगवान अग्रसेन की 5147वीं जयंती धूमधाम से मनाई जाएगी। आज 6 अक्टूबर से जयंती महोत्सव का 10 दिवसीय कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ।

10 दिवसीय कार्यक्रम के दौरान 60 से अधिक प्रतियोगिताओं व कार्यक्रमों का आयोजन होगा, जिसमें समाज के सभी वर्ग बड़ी संख्या में शामिल हुए। भगवान अग्रसेन अग्रवाल समाज के संस्थापक हैं, जिन्हें समाजवाद का प्रवर्तक भी कहा जाता है। जयंती महोत्सव के दौरान विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा, जिसमें समाज के सभी वर्ग के लोग भाग लेंगे व विजेताओं को सम्मानित भी किया जाएगा। आज दोपहर 2 बजे स्थानीय अग्रसेन भवन में भगवान अग्रसेन ध्वज रोहण किया गया तत्पश्चात भगवान अग्रसेन के समक्ष दीपप्रज्वलित कर महोसव का शुभारंभ किया जाएगा।

शुभारंभ अवसर पर दोपहर 3 बजे से भव्य अग्र मंगलपाठ का भी आयोजन किया गया है, जिसमें समाज के लोग बड़ी संख्या में शामिल हुए। साथ ही 4 बजे से चित्रकारी प्रतियोगिता का आयोजन रखा गया है जो कि 3 वर्गों में आयोजित होगी। श्री अग्रवाल सभा ने समाज के सभी वर्गों से सभी कार्यक्रमो में शामिल होने की अपील की है।


अन्य पोस्ट