सरगुजा
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
राजपुर, 5 अक्टूबर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के द्वारा स्वामी आत्मानंद कोचिंग योजना का शुभारंभ 3 अक्टूबर को प्रात: 11 बजे किया गया। इस अवसर पर स्कूल शिक्षा विभाग के मंत्री रविन्द्र चौबे एवं विभाग के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे। इस योजना में ख्याति प्राप्त एलन कैरियर इंस्टिट्यूट के द्वारा नि:शुल्क कोचिंग दी जाएगी।
स्वामी आत्मानंद कोचिंग एस.सी.ई.आर.टी. रायपुर से ऑनलाईन कक्षाएं संचालित की जाएगी। विकास खण्ड राजपुर में शासकीय बालक उच्चतर माध्यमिक विद्यालय (महुआपारा) राजपुर में ऑनलाईन कक्षाएं सायं 3 से 8.30 बजे तक संचालित होगी। इस योजना में कक्षा 12वीं में अध्ययनरत गणित + विज्ञान एवं कक्षा 10 वीं में 60 प्रतिशत अंक प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को कोचिंग दी जाएगी। विकासखण्ड राजपुर में 53 विद्यार्थियों स्वामी आत्मानंद कोचिंग के लिये पंजीकृत हुये हैं। विकास खण्ड राजपुर में नीट के लिए 50 बच्चे तथा जेईई के लिये 03 बच्चों ने अभी तक पंजीयन कराया है। विद्यार्थियों का नियमित ऑकलन एवं अवलोकन किया जायेगा। योजना के संबंध में पालकों का फीडबैक भी लिया जायेगा। प्रत्येक कोचिंग में भौतिकी, रसायन, जीव विज्ञान एवं गणित विषय के लिये नोडल शिक्षक तथा एक मुख्य नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है।
स्वामी आत्मानंद कोचिंग योजना के शुभारंभ के अवसर पर बच्चों एवं पालकों के द्वारा अत्यंत हर्ष व्यक्त किया गया। बच्चों द्वारा कहा गया कि वे इस योजना के माध्यम से नियमित उपस्थित होकर इंजीनियर एवं डॉक्टर बनेगे। विकास खण्ड शुभारंभ कार्यक्रम में विकास खण्ड शिक्षा अधिकारी आदित्य पाटनवार, विनोद पटेल प्रभारी अधिकारी, सहायक विकास खण्ड शिक्षा अधिकारी जतरू राम नागदेव, नोडल आई.डी. खलखो (प्राचार्य) बी. आर. सी. अनूप सिंह एवं विषय शिक्षकगण उपस्थित रहे।-