सरगुजा

अविश्वास प्रस्ताव लाने की बात पर महिला सरपंच के पति ने दी धमकी
04-Oct-2023 8:54 PM
अविश्वास प्रस्ताव लाने की बात पर महिला सरपंच के पति ने दी धमकी

ग्रामीणों ने की एसपी से शिकायत

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

अम्बिकापुर, 4 अक्टूबर। सरपंच के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाने की गई बैठक के बाद सरपंच एवं सरपंच के पति द्वारा  ग्रामवासियों को धमकी देने की शिकायत को लेकर भारी संख्या में दरिमा थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत सखौली के ग्रामीण पुलिस अधीक्षक सरगुजा कार्यालय पहुंचे। मामले में ग्रामीणों ने उचित कार्रवाई करने की मांग की है।

ग्रामीणों ने बताया कि ग्राम पंचायत सखौली में सभी ग्रामीणों के द्वारा बैठक बुलाई गई थी। जिसमे समस्त ग्रामवासियों उपस्थित थे। इसी दौरान सरपंच एवं सरपंच के पति से ग्रामवासियों ने श्मशान भूमि के विषय में पूछताछ की गई थी। श्मशान भूमि को लेकर संतोषप्रद जवाब नहीं सामने आने के बाद ग्रामीणों ने सरपंच के विरुद्ध अविश्वास प्रस्ताव लाने की बात कही।

इसी बात से सरपंच के पति  दुणेनाथ  सिंह के द्वारा शराब पीकर गाली गलौज एवं समस्त ग्रामवासियों को धमकी दी जा रही है।

मामले में कार्रवाई को लेकर भारी संख्या में पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचे। ग्रामीणों ने कार्रवाई की मांग की है। ज्ञापन सौंपते दौरान रामदेव, सुखदेव रजक, गंगाराम, तुलसी, शिव कुमार, गणेश, रामधन,हरिशंकर पैकरा, विलियम बड़ा, सियंंबर सिंह, अमर सिंह, सुनील बड़ा सहित अन्य ग्रामीण मौजूद थे।


अन्य पोस्ट