सरगुजा
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
अंबिकापुर, 2 अक्टूबर। संत रामपाल महाराज के अनुयाई द्वारा जिला स्तरीय विशाल सत्संग कार्यक्रम रखा गया, जिसमें हजारों अनुयाई इस कार्यक्रम में सहयोग दिए और दहेज़ मुक्त विवाह तीन जोड़ों का हुआ।
विवाह में न बैंड बाजा न बराती न सेहरा, मेहंदी रस्म न दहेज लेनदेन हुआ। बिना किसी आडंबर के सिर्फ 17 मिनट में विवाह संपन्न हुआ।
आज के आधुनिक युग में जहाँ लोग बहुत ही ताम-झाम और लाखों रुपये खर्च कर विवाह करते हैं, वहीं दूसरी तरफ जगतगुरु तत्वदर्शी संत रामपाल महाराज के ज्ञान से प्रेरित होकर उनके अनुयायी अपने बच्चों का विवाह बहुत ही साधारण तरीके से विवाह कराते हंै।
संत रामपाल महाराज के अनुयाई द्वारा विशाल सत्संग कार्यक्रम में बहुत अच्छी तरीके और विशेष साफ सफाई को ध्यान देते हुए इस कार्यक्रम को बहुत अच्छे तरीके से संपन्न किया, इसमें जिला के जिला प्रमुख सुरेन्द्र दास, मोहरलाल दास, विजय दास, कन्हैया लाल, नईहरसाय, चक्रधर दास के उपस्थित में समापन किया गया ।