सरगुजा

संत हरकेवल विद्यापीठ स्कूल में मेरी माटी मेरा देश अमृत कलश यात्रा
02-Oct-2023 10:16 PM
संत हरकेवल विद्यापीठ स्कूल में मेरी माटी मेरा देश अमृत कलश यात्रा

घर-घर से एकत्र की मिट्टी

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

अम्बिकापुर, 2 अक्टूबर। नमनाकला स्थित संत हरकेवल विद्यापीठ सीनियर सेकंडरी स्कूल में मेरी माटी मेरा देश कार्यक्रम के तहत अमृत कलश यात्रा निकाली गई। विद्यालय के प्राचार्य जयराम मिश्र के द्वारा, शिक्षकों और छात्रों ने पंच प्रण की अवधारणा को स्वीकर करने की शपथ ली।

 प्राचार्य जयराम मिश्र ने छात्रों को पंच प्रण की शपथ दिलाते हुए कहा कि इस अभियान का उद्देश्य देश के लिए अपना जीवन बलिदान करने वाले बहादुर स्वतंत्रता सेनानियों और वीरों को याद करके उनका सम्मान करना है। विकसित भारत का लक्ष्य, गुलामी के हर अंश से मुक्ति, अपनी विरासत पर गर्व, एकता व एकजुटता तथा नागरिकों में कर्तव्य की भावना भरना ही है। इसके साथ ही छात्रों को मिट्टी के महत्व को बताया गया। विद्यालय परिसर से छात्रों द्वारा ढोल, नगाड़े व राष्ट्रध्वज के साथ प्रभात फेरी निकाली गई। वीर शहीदों के सम्मान में घर-घर जाकर कलश में मिट्टी एकत्रित की गई।

इस कार्यक्रम को सफल बनाने में विद्यालय के प्रबंधन समिति के अध्यक्ष अजीत अग्रवाल, सचिव मुकेश अग्रवाल,कोषाध्यक्ष पवन शर्मा, प्राचार्य जयराम मिश्र एवं समस्त शिक्षक शिक्षिकाओं का योगदान रहा।


अन्य पोस्ट