सरगुजा
अंबिकापुर, 28 सितंबर। अंबिकापुर के गांधी स्टेडियम में महाराज स्व. एस.एस सिंह देव नॉक आउट फुटबॉल प्रतियोगिता के समापन कार्यक्रम समारोह में उपमुख्यमंत्री टीएस सिंह देव शामिल हुए। नॉकआउट फुटबॉल प्रतियोगिता में विजेता और उपविजेता टीम को उपमुख्यमंत्री टीएस सिंह देव के द्वारा पुरस्कृत किया गया।
11 दिनों तक चले इस नॉकआउट फुटबॉल प्रतियोगिता में 16 टीमों ने भाग लिया। सरगुजा संभाग के जशपुर और अंबिकापुर सरगुजा की टीमों के बीच फ़ाइनल का मुकाबला हुआ, जिसमें सरगुजा की टीम ने 3 - 0 से मैच पर विजय प्राप्त किया। विजेता टीम को उपमुख्यमंत्री टीएस सिंह देव के द्वारा 51 हजार रु व ट्रॉफी भेंट की गई, वहीं उपविजेता रहे जयपुर को 31 हजार रु. व ट्रॉफी से नवाजा गया।
श्री सिंहदेव ने सर्वप्रथम खिलाडिय़ों से परिचय प्राप्त कर उज्जवल भविष्य की कामना कर आशीर्वाद प्रदान किया है, साथ खेल से होने वाले फायदे के बारे में जानकारी दी है। गांधी स्टेडियम में महाराज स्वर्गीय एम एस सिंह देव नॉकआउट फुटबॉल प्रतियोगिता की शुरुआत 17 सितंबर को जिला पंचायत उपाध्यक्ष आदित्येश्वर शरण सिंह देव के द्वारा की गई थी।
फुटबॉल प्रतियोगिता के समापन कार्यक्रम में कांग्रेस कमेटी सरगुजा के जिला अध्यक्ष राकेश गुप्ता, श्रम कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष सफी अहमद, महापौर डॉ. अजय तिर्की, द्वितेंद्र मिश्रा, आशीष वर्मा आदि मौजूद रहे।