सरगुजा

केआर टेक्निकल कॉलेज में रक्तदान शिविर
27-Sep-2023 8:04 PM
केआर टेक्निकल कॉलेज में रक्तदान शिविर

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
अंबिकापुर,27 सितंबर।
आयुष्मान भव: सेवा पखवाड़ा के तहत  केआर टेक्निकल कॉलेज अंबिकापुर के यूथ रेडक्रॉस क्लब और ब्लड बैंक जिला अस्पताल अंबिकापुर के संयुक्त तत्वावधान में मंगलवार को आयुष्मान भव: सेवा ब्लड डोनेशन कैंप का आयोजन महाविद्यालय कैंपस में किया गया।

उक्त शिविर में न सिर्फ छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया, बल्कि महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. रितेश वर्मा एवं सहायक प्राध्यापक एलिस एंजिल ने सबसे पहले रक्तदान करके छात्रों को रक्तदान करने के लिए प्रोत्साहित किया। 

छात्र-छात्राओं में चंद्रमणि मिश्रा, प्रणव सिंह, आकिब, रागिनी, हर्ष गुप्ता, राजेश, दुर्गेश के साथ अन्य लोगों ने रक्तदान किया। शिविर में कुल 12 यूनिट रक्तदान किया गया। सभी रक्तदाताओं को महाविद्यालय की डायरेक्टर रीनू जैन एवं प्राचार्य डॉ. रितेश वर्मा ने बधाई दी।

इस कार्यक्रम को सफल बनाने में यूथ रेडक्रॉस क्लब प्रभारी संदीप डे, राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम अधिकारी विनितेश गुप्त, सहायक प्राध्यापक नीतीश कुमार सहित स्वयंसेवक आदित्य मिश्रा, दीपक, पूर्णानंद, अरविंद सिंह के साथ मेडिकल कॉलेज ब्लड बैंक से अंजुला मिश्रा, डॉ. जगरनी लकड़ा एवं थॉमस मैडम का महत्वपूर्ण योगदान रहा।


अन्य पोस्ट