सरगुजा
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
अंबिकापुर, 26 सितंबर। अंबिकापुर नगर के सतीपारा रोड स्थित कैलाश मोड़ के पास मंगलवार को कलेक्टर कुंदन कुमार एवं एसपी सुनील शर्मा ने सरगुजा जिला का पहला हाईटेक फिटनेस क्लब जिम का फीता काटकर उद्घाटन किया। कलेक्टर एवं एसपी ने व्यायामशाला में स्थापित विभिन्न मशीनों का जायजा लिया।
कलेक्टर कुंदन कुमार ने कहा कि मानसिक एवं बौद्धिक विकास के लिए शारीरिक व्यायाम भी आवश्यक है। उन्होंने कहा कि स्वस्थ शरीर में ही शुद्ध तथा ऊर्जावान मस्तिष्क रहता है। युवाओं को व्यायामशाला में आकर शारीरिक क्षमता का विकास करना चाहिए।
इस अवसर पर अपेक्स बैंक के संचालक अजय बंसल,वरिष्ठ भाजपा नेता अनिल सिंह मेजर,वरिष्ठ कांग्रेसी नेता द्वितेंद्र मिश्रा,पार्षद मधुसूदन शुक्ला,राहुल गोयल, त्रिभुवन सिंह,शिव प्रसाद अग्रहरी,विक्रम सिंह सहित अन्य गणमान्य जनप्रतिनिधि व नागरिक मौजूद थे।
उद्घाटन के अवसर पर जिम के संचालक विकास अग्रवाल एवं सचिन गोयल ने बताया कि रायपुर की तर्ज पर सरगुजा जिला के अंबिकापुर में सतीपारा कैलाश मोड़ के पास पहला हाईटेक प्रीमियम जिम का शुभारंभ हुआ है। जिम में गल्र्स और बॉयज दोनों आकर लाभ दे सकते हैं। गल्र्स और बॉयस के लिए अलग-अलग टाइमिंग निर्धारित किया गया है।