सरगुजा

दीनदयाल के जीवन से प्रेरणा लेकर काम करने की जरूरत- ललन प्रताप
25-Sep-2023 10:05 PM
दीनदयाल के जीवन से प्रेरणा लेकर काम करने की जरूरत- ललन प्रताप

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

अंबिकापुर, 25 सितंबर। जनसंघ के संस्थापक सदस्य, भाजपा के पितृपुरुष पं. दीनदयाल उपाध्याय की 107वीं जयंती पर आज भाजपा नगर मंडल अंबिकापुर ने पं. दीनदयाल चौक में स्थापित प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी।

इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष ललन प्रताप सिंह ने पं. दीनदयाल उपाध्याय को नमन करते हुए कहा कि पंडित जी का पूरा जीवन राष्ट्र, संगठन व अंतिम पंक्ति के व्यक्ति के लिए समर्पित रहा है। हम सब भाजपा कार्यकर्ताओं को उनके जीवन से प्रेरणा लेकर काम करने की जरूरत है।

इस अवसर पर भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष मधुसूदन शुक्ला ने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय जैसे मनीषियों के त्याग, तपस्या और बलिदान के कारण ही आज बीजेपी विश्व की सबसे बड़ी पार्टी के रूप में प्रतिष्ठित है, हमें भाजपा जैसे राष्ट्रवादी दल जिसका नारा ‘देश प्रथम’ है का कार्यकर्ता होने पर गर्व है।

इस अवसर पर भाजपा वरिष्ठ नेता अनिल सिंह मेजर, अभिमन्यु गुप्ता, त्रिलोक कपूर कुशवाहा ,अंबिकेश केसरी, विनोद हर्ष, मंजूषा भगत ,विद्यानंद मिश्रा ,वीरेंद्र बघेल, नीलेश सिंह ,सर्वेश तिवारी, शरद सिन्हा, रामप्रवेश पांडे, नकुल सोनकर, विश्व विजय तोमर, मधु चौदहा, कृष्ण कुमार शर्मा, निरंजन राय, नीलम राजवाड़े ,सरिता जायसवाल, प्रियंका चौबे ,सीमा कश्यप ,पूजा सोनी, परशु सोनी, मनीष सिंह, अनिल जायसवाल, अंजनी दुबे, श्याम गुप्ता पप्पू, विमल मंदिरवार, मनोज सोनी, श्रीधर केसरी, शालिनी सिंह, वीर सोनी ,सानू कश्यप, विकास वर्मा ,संजय जायसवाल शैलेश सिंह, गणेश्वरी चौहान, रवि चौहान, बबली नेताम, लव दुबे, जितेंद्र सोनी, मयंक जायसवाल, वेदांत तिवारी, कमलेश तिवारी, दिवस दुबे ,संजय त्रिपाठी, धर्मेंद्र विश्वकर्मा, अमन, शुभम अग्रवाल सहित अन्य भाजपा पदाधिकारी कार्यकर्ता उपस्थित थे।


अन्य पोस्ट